आज के समय में सबमर्सिबल(Submersible Pump) पानी निकलने का सबसे भरोसेमंद साधन बन चुका है | चाहे गाँव का बोरेवेल हो या शहर का ट्यूबवेल,घर की छत तक पानी पहुंचाना हो या खेत की सिंचाई करनी हो,हर जगह सबमर्सिबल पंप की जरुरत पड़ती है |
लेकिन पंप इस्तेमाल करने वाले ज्यदातर लोगों के मन में यह सवाल जरुर आता है की ’’ सबमर्सिबल पंप बिजली खपत कितना करता है?’’ यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योकिं पंप अक्सर रोजाना कई घंटों तक चलता है और सीधा असर आपके बिजली बिल पर डालता है |
इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे की सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत कैसे तय होती है | अलग-अलग HP के पंप कितनी यूनिट बिजली खपत करते है,खेती और घरेलू उपयोग में इनकी खपत कितनी होती है और किन-किन तरीकों से बिजली बचाई जा सकती है |

1. सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत कैसे तय होती है?
हॉर्सपॉवर(HP) और किलोवाट का संबंध :- सबमर्सीबल पंप की बिजली खपत सबसे पहले उसके होर्स पावर(HP) पर निर्भर करती है । 1 HP= 746 वाट यानी लगभग 0.746 किलोवाट होता है । यदि पंप 1HP का है और वह 1 घंटे चलता है तो लगभग 0.746 यूनिट बिजली खर्च होगी । यह आधार है जिससे हम पंप की बिजली खपत की गणना करते हैं । उदाहरण के लिए 2HP का पंप 1 घंटे में लगभग 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है | HP और KW का यह संबंध पंप चुनते समय बेहद उपयोगी होता है |
पंप चलाने का समय :- बिजली खपत HP पर नहीं बल्कि पंप को कितने घंटे चलाया जाता है इस बात पर निर्भर करता है | मान लीजिए की आपके पास 1 HP का पंप है और यदि आप उसे 2 घंटे चलाते है तो महीने में 45 यूनिट बिजली खर्च होगी लेकिन वही पंप 5 घंटे चले तो महीने में 112 यूनिट तक बिजली खपत पहुँच सकता है | इसलिए बिजली बिल का सीधा असर पंप को कितना समय के लिए चलाते हैं उस बात निर्भर करता है |
पंप की एफिशिएंसी :- हर मोटर की एफिशिएंसी अलग-अलग होती है | स्टार रेटेड मोटर लगभग 20-30% तक बिजली की बचत करती है जबकि लोकल क्वालिटी मोटर ज्यादा करंट लेता है | इसी तरह कॉपर वाइंडिंग वाला मोटर एल्युमीनियम वाइंडिंग वाला मोटर से ज्यादा एफिशिएंट होती है | इसलिए बिजली खपत को कम रखने के लिए पंप की एफिशिएन्सी पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है |
2. घरेलू उपयोग वाले सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत
0.5 HP से 1 HP पंप की बिजली खपत:-घरों में छोटे आकार के सबमर्सिबल पंप ज्यादा उपयोग होता है | 0.5 HP पंप लगभग 0.37 यूनिट बिजली प्रति घंटे खपत करता है जबकि 1 HP का पंप 0.75 यूनिट बिजली खर्च करता है | यदि इसे रोजाना दो घंटे के लिए उपयोग करते है तो महीने का बिजली यूनिट खपत क्रमशः 22 यूनिट औत 45 यूनिट होता है | इस प्रकार की बिजली खपत बिजली बिल में ज्यादा फर्क नहीं डालती है इसलिए घरेलू मोटर चलाकर पानी भरने के लिए यह अच्छा विकल्प है |
1 HP से 2 HP पंप की बिजली खपत:-अगर आपका घर बड़ा है तो ऐसे में पानी की खपत ज्यादा होगी तो वहा पर 1.5 HP या 2 HP का पंप लगाना उचित होगा | 1.5 HP पंप लगभग 1.1 यूनिट बिजली खर्च करता है जबकि 2 HP पंप 1.5 यूनिट बिजली खर्च करता है | मान लीजिए आप 2 HP का पंप रोजाना 3 घंटे चलाते है ऐसे में महीने का बिजली खपत लगभग 135 यूनिट तक पहुँच सकता है |
घरेलू पंप की मासिक बिजली खपत का अनुमान:- घरेलू पंप की बिजली खपत निकलने का फार्मूला है;-
यूनिट=HP *0.746*घंटे*30
उदाहरण:-1.5 HP *0.746 *2 *30 =67 यूनिट | इस आधार पर आप आसानी से अपने घर का मासिक बिल का अनुमान लगा सकते है |
3. खेंती में उपयोग होने वाले सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत
5 HP पंप की बिजली खपत :- खेती के लिए सबसे आम पंप 5 HP का होता है | यह लगभग 3.7 यूनिट बिजली प्रति घंटे खपत करता है | अब मान लीजिए किसान रोजाना 6 घंटे पंप चलाता है तो प्रतिदिन 22 यूनिट और महीने में 660 यूनिट बिजली खपत होगी | इसलिए किसानों का बिजली बिल सबसे अधिक आता है |
7.5 HP पंप की बिजली खपत:- बड़े खेंतों में पानी की जरुरत ज्यादा होती है वहा 7.5 HP का पंप लगाया जाता है इस मोटर का बिजली खपत लगभग 5.6 यूनिट प्रति घंटा होता है | अगर रोजाना 8 घंटे चलाया जाए तो प्रतिदिन45 यूनिट और महीने में1350 यूनिट बिजली की खपत होगी | इसे अगर तुलना करे घरेलू बिजली बिल से तो कई गुना ज्यादा है |
10 HP पंप की बिजली खपत:- किसानों के लिए सबसे पावरफुल पंप 10 HP का होता है | इसे चलाने में 7.5 यूनिट प्रति घंटे खर्च होता है | यदि रोजाना 6 घंटे चलाया जाए तो बिजली खपत 45 यूनिट हर रोज व् महीने में 1350 यूनिट होगा | कई राज्यों में सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है ताकि बिजली बिल कम आये और किसान आसानी से खेंती कर सकें |
4. सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत पर असर डालने वाले फेक्टर
पानी की गहराई:- मोटर का बोरवेल जितना ज्यादा गहरा होगा पानी खींचने में उतना ज्यादा दबाव पड़ेगा | यदि पानी का लेवल 100 फीट है तो मोटर ज्यादा बिजली खाएगी | वही दूसरी ओर मोटर 40 फीट गहराई पर है तो बिजली खपत कम होगी | इसलिए बोरवेल की गहराई का सीधा संबंध बिजली खपत से है |
पाइप की लम्बाई और मोटाई:- अगर पानी को खेतों तक पहुँचाने के लिए पाइप बहुत लम्बा या बहुत पतला है तो मोटर पर ज्यादा दबाव होता है | इसलिए बिजली खपत बढ़ जाता जाता है | पाइप की मोटाई और लम्बाई का चयन सही करना जरुरी है ताकि मोटर कम बिजली खपत पर अधिक पानी खिंच सकें |
वोल्टेज और पावर क्वालिटी:- गावों में अक्सर वोल्टेज की समस्या रहती है ऐसे में कम वोल्टेज रहने पर मोटर ज्यादा करंट खिंचती है | इससे बिजली खपत बढ़ती है और मोटर जलने का भी खतरा रहता है | इसलिए स्टेबलाइजर का उपयोग करना सही रहेगा |
5. सबमर्सिबल पंप की मासिक बिजली खपत निकालें?
कैलकुलेशन का फार्मूला:- यूनिट=HP*0.746*घंटे*दिन , ये सबसे सिंपल तरीका है जिससे आप आसानी से महीने की बिजली खपत निकाल सकते है | यह फार्मूला घरेलू व् खेती दोनों पर लागु होता है |
उदाहरण-घरेलू पम्प:-
ममन लीजिए आपके पास 1 HP पंप है जो रोज 3 घंटे चलता है –
=1*0.746*3*30=67 यूनिट, अगर यूनिट का रेट रु.8/यूनिट है तो मासिक बिल लगभग रु.536 आएगा |
उदाहरण-खेती वाला पंप :-
यदि आपके पास 5 HP का पंप है जो रोजाना 6 घंटे चलता है-
=5*0.746*6*30=671 यूनिट
अगर बिजली का रेट रु.6/यूनिट है तो मासिक बिल लगभग रु.4026 आएगा |
6. अलग-अलग HP वाले पंप की बिजली खपत(चार्ट)
छोटे पंप की खपत:- 0.5 HP से 2 HP तक के पंप घरेलू उपयोग के लिए सही होता है | इनकी बिजली खपत 0.37 यूनिट से 1.5 यूनिट प्रति घंटे तक होती है | यह खपत नार्मल बिजली बिल में ज्यादा फर्क नहीं डालता है |
मिड रेंज पंप की खपत:-3 HP से 5HP तक के पंप छोटे किसानों और कमर्शियल जगहों पर के लिए उपयुक्त है | इसकी खपत 2.2 यूनिट से 3.7 यूनिट प्रति घंटे तक होती है | इनका बिजली खपत महीने में 400-700 यूनिट तक हो सकता है |
बड़े पंप की खपत:-7.5 HP और 10 HP के पंप बड़ें खेतों और भारी कामों के लिए लगाये जाते है | इनकी बिजली खपत 5.6 यूनिट से 7.5 यूनिट प्रति घंटे तक हो सकती है | यह खपत घरेलू खपत से 20 गुना तक ज्यादा हो सकता है |
7. बिजली बचाने के तरीके
सही HP का चयन :- जरुरत से ज्यादा HP का पंप बिजली बर्बाद करता है | यदि आपको केवल घरेलू पानी की जरुरत है तो 0.5-1HP पंप ही काफी है | जबकि खेती के लिए 5 HP या 7.5 HP काफी है | सही क्षमता का मोटर चयन कर आप काफी बिजली बचा सकते है |
स्टार रेटेड मोटर का उपयोग:- BEES 5 स्टार रेटेड मोटर नोर्नल मोटर की तुलना में 20-30% तक कम बिजली खपत होता है | इसके अलावा कॉपर वाइंडिंग वाला मोटर ज्यादा एफिशिएन्ट होता है | लंबे समय तक बिजली बचत के लिए यह एक अच्छा विकल्प है |
सही समय पर पंप का चलाना:- पंप को चलने के लिए टाइमर का उपयोग करें | कई मौको पर लोग पंप को चला के छोड़ देते है जिससे पानी और बिजली की बर्बादी होती है |
8. सबमर्सिबल पंप का रख-रखाव
मोटर की नियमित रखरखाव:-हर 6 महीने के अन्तराल में मोटर की सर्विसिंग जरुर कराए | मोटर के अन्दर धुल,मिटटी या रेट भर जाने के कारण मोटर कम क्षमता पर काम करने लगता है इसलिए बिजली खपत बढ़ जाती है |
पाइप और फिटिंग की चेकिंग:-अगर पाइप से पानी रिस रहा है तो मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे बिजली खपत बढ़ जाएगी | इसलिए सभी जोड़ों और पाइप को समय पर बदलना जरुरी है |
ओवरलोड से बचाव:- अगर मोटर को उसकी क्षमता से ज्यादा चलने पर वह ज्यादा करंट खींचेगा और मोटर जलने की स्थिति हो सकती है | हमेश मोटर को निर्धारित HP और वोल्टेज के हिसाब से ही चलाए |
9. घरेलू बनाम खेती वाले पंप की खपत तुलना
घरेलू पंप:- 0.5 -2 HP वाले पंप घरेलू उपयोग के लिए होते है | इसकी मासिक खपत 15 से 150 यूनिट के बिच रहती है | यह खपत बिजली बिल में ज्यादा फर्क नहीं डालती है |
खेंती वाले पंप:- खेती में 5-10 HP तक के पंप उपयोग होते है | इनकी मासिक खपत 600 से 1500 यूनिट तक हो सकते है | इसका बिजली खपत घरेलू पंप से कई गुना ज्यादा होता है |
तुलना:- घरेलू या खेती वाले पंप की बिजली खपत में 10-15 गुना तक अंतर हो सकता है | इसलिए किसानों को बिजली अनुदान दिया जाता है ताकि वो पानी से सिंचाई करे और खेती करें |
10. निष्कर्ष
सबमर्सिबल पंप की बिजली खपत HP,समय और पानी की गहराई पर निर्भर करती है | घरेलू पंप की खपत कम होती है जबकि खेती वाले पंप की खपत ज्यादा होती है |
सही क्षमता का पंप चुनना,स्टार रेटेड मोटर लगाना और और नियमित मेंटेनेंस करना बिजली बचाने के सबसे आसान उपाए है |
यदि आप पंप का सही उपयोग करें तो बिजली बिल 20-30% तक कम किया जा सकता है | यह न केवल आपके खर्च को घटाएगा बल्कि ऊर्जा बचाने में भी मदद करेगा |