फ्रिज कितनी बिजली खाता है ? पूरी जानकारी हिंदी में |

फ्रिज घर का सबसे जरूरी उपकरण है जो 24 घंटे लगातार चलता है, लेकिन जब बिजली का बिल बढ़ जाता है तो सबसे पहला सवाल यही उठता है- फ्रिज कितनी बिजली खाता है ? |  इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे की फ्रिज कितनी यूनिट  बिजली खाता है, इसकी खपत कैसे मापी जाती है ? किन फैक्टर्स  पर निर्भर करती है और बिजली बचाने का आसान उपाय क्या है ?

फ्रिज की बिजली खपत कैसे मापी जाती है?

फ्रिज की बिजली खपत यूनिट यानि किलोवाट-ऑवर(KWH) में मापी जाती है | 1 यूनिट का मतलब होता है – अगर कोई बिजली उपकरण 1000 वाट का है और 1 घंटा बिजली उपयोग करता है तो वह 1 यूनिट बिजली खपत करता है | फ्रिज 24 घंटा बिजली में प्लग इन रहता है लेकिन इसका कम्प्रेसर हर समय ओन नहीं रहता है | यह जरुरत पड़ने पर ही ऑन होता है और जब अन्दर का तापमान स्टेबल होता है  तब बंद हो जाता है |

उदाहरण से समझते है-मान लेते है 200 वाट का फ्रिज है और उसका कम्प्रेसर 8 घंटा ऑन  रहता है तो डेली 1.6 यूनिट बिजली खपत करेगा, महीने में 48 यूनिट और सलाना 576 यूनिट | इसी तरीके से आप किसी भी फ्रिज का बिजली खपत का अंदाजा लगा सकते है |

फ्रिज का औसत सलाना बिजली खर्च (यूनिट और रूपए में)

फ्रिज का सलाना बिजली खपत उसके साइज़ और मॉडल पर निर्भर करता है | छोटे सिंगल डोर फ्रिज लगभग 150-250 यूनिट बिजली खर्च करता है जिससे सलाना बिजली खर्च लगभग रु.1200-रु.2000 तक आता है | वही दूसरी और डबल डोर फ्रिज सलाना 300-600 यूनिट तक बिजली खपत करता है जिससे बिजली का खर्च लगभग रु.2500-रु.4000 तक हो सकता है |

अगर बड़े फ्रिज की बात करें तो साइड-बाय- साइड फ्रिज में बिजली खपत 700-1000 यूनिट तक हो सकता है इसका मतलब है सलाना खर्च रु.5000-रु.7000 तक जा सकता है | अगर आप 5 स्टार इन्वर्टर फ्रिज का उपयोग करते है तो आप नार्मल फ्रिज की तुलना में 30-40 % तक खर्च कम कर सकते है |

सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज की बिजली तुलना

सिंगल डोर फ्रिज छोटे परिवार के लिए बेहतर होता है | ये कम बिजली खपत करता है क्योंकि इसमे कुलिंग एरिया छोटा होता है और कम्प्रेसर पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता है ऐसे फ्रिज सलाना 150-250 यूनिट तक बिजली खपत करता है |

वही डबल डोर और उससे बड़े फ्रिज ज्यादा स्पेस लेने के साथ-साथ ज्यादा बिजली भी खातें है | इसकी सलाना बिजली खपत  300-600 यूनिट तक हो सकता है | अगर आपका घर में बड़ा परिवार है तो आपको ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ सकता है जो स्वाभाविक भी है | इसलिए फ्रिज खरीदते समय परिवार की साइज़ और जरुरत को ध्यान रखना होता है |

स्टार रेटिंग का बिजली खपत पर प्रभाव

स्टार रेटिंग फ्रिज की बिजली खपत को दर्शाती है और इसे BEE(Bureau of Energy Efficiency) द्वारा दिया जाता है | जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होती है, उतना ही फ्रिज एनर्जी एफिशिएन्ट होता है | यानी 5 स्टार फ्रिज कम बिजली खाता है जबकि 1 या 2 स्टार फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है |

उदाहरण से समझते है:एक 2 स्टार डबल डोर फ्रिज सलाना 500 यूनिट तक बिजली खपत करता है जबकि वही 5 स्टार मॉडल सिर्फ 300 यूनिट तक बिजली खपत करता है | अगर हम लम्बे समय को लेकर चले तो यह हजारों रूपए का बिजली बिल बचत करता है |

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी फ्रिज कितनी बिजली बचाता है

इन्वर्टर तकनीक वाले फ्रिज का कंप्रेसर लगातार चलता रहता है और ज़रूरत के हिसाब से अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है । इससे बिजली की खपत 20-30% तक कम हो जाती है। यानी यह फ्रिज के तापमान को स्थिर रखने के लिए ज़्यादा कुशलता से काम करता है ।

वही नार्मल फ्रिज का कंप्रेसर बार-बार ओन ऑफ होता रहता है जिसके कारण बिजली ज्यादा लगती है और पॉवर खपत बढ़ जाता है | इसलिए आजकल लोग इन्वर्टर  फ्रिज ज्यादा पसंद करते है क्योकि इससे लंबे समय में बिजली बिल काफी कम हो जाता है |

कमरे का तापमान और बिजली खपत का संबंध

फ्रिज जिस जगह रखा जाता है उसका तापमान भी बिजली खपत को प्रभावित करता है | अगर फ्रिज को बहुत गर्म जगह पर रखा जाए (जैसे धूप या चूल्हे के पास) तो कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करना पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है |

अगर फ्रिज को ठंडी या हवादार जगह पर रखा जाए तो कंप्रेसर पर लोड कम होगा और बिजली की कपट भी घटेगी | इसलिए हमेशा ये कोशिश होना चाहिए की फ्रिज को गर्मी की स्रोतों से दूर और वेंटिलेशन वाली जगह पर रखा जाए |

फ्रिज की बिजली खपत कम करने के आसान तरीके

फ्रिज की बिजली खपत को कम करना आपके हाथ में है | सबसे पहले कोशिश ये करें की फ्रिज 5 स्टार इन्वर्टर फ्रिज ही खरीदें | इसके अलावा फ्रिज को सही जगह पर रखें और दरवाजा बार-बार न खोलें | खासकर बच्चे को फ्रिज का दरवाजा खोलने में अच्छा लगता है |

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से भी बिजली खपत बढ़ती है इसलिए पहले उसे ठंडा होने दे | इको मोड़ का यूज़ करें एवम् नियमित फ्रिज की सफाई करें | इन छोटी छोटी मगर जरुरी क़दमों से आप 20-30% तक बिजली बचा सकते है |

पुराने और नए फ्रिज की बिजली खपत में अंतर

पुराने फ्रिज(10 साल से पुराने) नए टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज की तुलना में 40-50% ज्यादा बिजली खातें है | इसका कारण यह है की उनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और हाई रेटिंग नहीं होती है |

नए फ्रिज ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते है और बिजली की खपत भी कम करते है | साथ ही ये इको फ्रेंडली भी होते है | अगर आपका फ्रिज बहुत पुराना है,तो नय फ्रिज खरीदना लंबे समय में सस्ता और फायदेमंद साबित हो सकता है |

 फ्रिज से जुडी आम गलतफहमियां

कई लोग ऐसा मानते है की  फ्रिज को रात में बंद कर देने से बिजली की खपत नहीं होती है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है | ऐसा करने से फ्रिज के अन्दर का तापमान बढ़ जाता है जिससे आपका खाना ख़राब हो सकता है और कंप्रेसर को दोबारा चालू करने में ज्यादा बिजली खपत होती है |

एक और मिथक यह है की खाली फ्रिज कम बिजली खपत करता है | लेकिन ऐसा नहीं है पूरी खाली फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करता है क्योकि अन्दर हवा को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत लगती है | इसलिए फ्रिज को कभी भी पूरा खाली नहीं रखें जितना हो सके सामान उसमे रखें |

 फ्रिज की बिजली खपत से जुड़े आम सवाल(FAQs)

  • क्या फ्रिज 24 घंटे बिजली खाता है?-नहीं,कंप्रेसर ऑन-ऑफ होता रहता है |
  • कौन-सा फ्रिज सबसे कम बिजली खाता है?-5 स्टार इन्वर्टर सिंगल डोर फ्रिज |
  • क्या फ्रिज की बिजली खपत मापी जा सकती है?-हाँ,स्मार्ट प्लग या स्मार्ट मीटर से सटीक यूनिट देखी जा सकती है |
  • क्या बड़ा फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?-हाँ,जितनी ज्यादा कैपेसिटी होगी,उतनी ज्यादा खपत होगी |

4 thoughts on “फ्रिज कितनी बिजली खाता है ? पूरी जानकारी हिंदी में |”

Leave a Comment