गर्मी के मौसम में कूलर ज्यादातर घरों और ऑफिस में उपयोग होने वाला सबसे भरोसेमंद बिजली उपकरण है | AC की तुलना में कूलर सस्ता,कम बिजली खपत करने वाला और लो मैंटेनैन्स वाला बिजली उपकरण है | अक्सर लोग यह सवाल पूछते है की कूलर कितने वाट का होता है? यानि एक कूलर चलाने में कितना बिजली खपत होता है |
इस ब्लॉग पोस्ट में हम कूलर की वाट क्षमता,बिजली खपत,किस कमरे के लिए कितना वाट का कूलर लेना चाहिए और बिजली बचाने के उपाय को विस्तार से जानेंगे |

कूलर कितने वाट का होता है?
आमतौर पर कूलर की वाट क्षमता उसके साइज़ और डिज़ाइन पर निर्भर करती है |
- छोटा टेबल कूलर-100-200 वाट
- मीडियम साइज़ कूलर-200-300 वाट
- बड़ा डेजर्ट कूलर-300-500 वाट
- टावर कूलर-150-250 वाट
- हैवी इंडस्ट्रियल कूलर-500 वाट से ऊपर
इसका मतलब है की एक नार्मल कूलर औसतन 200 वाट से 400 वाट बिजली की खपत करता है |
कूलर की बिजली खपत कैसे पता करें
कूलर की बिजली खपत जानने के लिए निम्न फार्मूला का उपयोग किया जाता है –
बिजली खपत (यूनिट में)=कूलर की वाट क्षमता *समय(घंटें में)/1000
उदाहरण:-
यदि आपका कूलर 300 वाट का है और दिन में 10 घंटे चलता है,तो
=300*10/1000
=3 यूनिट प्रतिदिन
यदि बिजली दर रु.7 प्रति यूनिट है,तो खर्च होगा:- 3*7 =रु.21 प्रतिदिन
अगर आप फ्रिज के किये भी कैलकुलेट करते है तो यही फार्मूला उपयोग होगा |
कूलर के प्रकार और उनकी वाट क्षमता
कूलर कई तरह के आते है और हर कूलर की बिजली खपत उसके साइज़ और डिज़ाइन पर निर्भर करती है | सही कूलर का चुनाव करने के लिए यह जानना जरुरी है की किस प्रकार का कलर कितने वाट का होता है और किस कमरे के लिए उपयुक्त है |
टेबल और पर्सनल कूलर
- छोटे कमरे या स्टडी के लिए
- वाट क्षमता: 100-200 वाट
- बिली खपत कम और पानी की टंकी छोटी होती है
रूम कूलर
- नार्मल साइज़ के कमरे के लिए
- वाट क्षमता: 200-300 वाट
- घरों में सबसे ज्यादातर इस्तेमाल होने वाला कूलर
डेसर्ट कूलर
- बड़े कमरे या हाल के लिए
- वाट क्षमता: 300-500 वाट
- ज्यादा हवा फेंकता है और पानी की बड़ी टंकी होती है
टावर कूलर
- मॉडर्न डिजाईन,जगह कम लेता है
- वाट क्षमता: 150-250 वाट
- छोटे से मीडियम रूम के लिए सही होता है
इंडस्ट्रियल कूलर
- फैक्ट्री/गोडाउन में उपयोग होता है
- वाट क्षमता-500 वाट से ऊपर
- भारी बिजली खपत करता है
कूलर और AC की बिजली खपत में फर्क
- कूलर-200-400 वाट
- AC(1 टन): 1000-1500 वाट
- AC(1.5 टन): 1500-2000 वाट
यानि कूलर AC की तुलना में लगभग 4 से 5 गुना कम बिजली खर्च करता है |
कूलर से बिजली बचाने के तरीके
- इको-फ्रेंडली कूलर चुनें- कम वाट वाला और स्टार रेटिंग वाला कलर खरीदें |
- पानी भरकर चलाये- बिना पानी चलने पर मोटर ज्यादा लोड लेता है |
- क्रॉस वेंटिलेशन रखें-खिड़की खुली रखें ताकि ठंडी हवा बाहर निकले और ताज़ी हवा अन्दर आये |
- नियमित साफ-सफाई करें- पैड और मोटर की सफाई से कूलर स्मूथ चलता है |
- टाइमर लगाए-जरुरत के हिसाव से चलने पर बिजली बचत होती है |
किस कमरे के लिए कितना वाट का कूलर सही है ?
- 100 स्क्वायर फीट तक का कमरा: 150-200 वाट
- 150 स्क्वायर फीट तक का कमरा: 200-300 वाट कूलर
- 200-300 स्क्वायर फीट तक का कमरा: 300-400 वाट कूलर
- बड़ा हाल या ऑफिस : 400-500 वाट प्लस वाट कूलर
कूलर के फायेदे (AC की तुलना में)
- कीमत में किफायती – AC की तुलना में सस्ता होता है |
- कम बिजली खपत- औसतन सिर्फ 200-400 वाट का होता है |
- लो-मैंटेनैन्स- AC की तरह सर्विसिंग की जरुरत नहीं होती है |
- इंस्टालेशन आसान- कही भी रखकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है |
- पर्यावरण के लिए बहता- गैस की जरुरत नहीं होती है |
अक्सर पूंछे जाने वाला सवाल (FAQs)
Q. क्या कूलर ज्यादा बिजली खाता है?
नहीं,कूलर AC की तुलना में बहुत कम बिजली खाता है | औसतन 200-400 वाट ही लगता है |
Q. कूलर 1 दिन में कितनी यूनिट बिजली खाता है?
300 वाट का कूलर अगर 10 घंटा चले तो करीब 3 यूनिट बिजली खपत करता है |
Q. क्या इन्वर्टर पर कूलर चल सकता है ?
हां,अगर इन्वर्टर की क्षमता 600 VA से अधिक है तो आसानी से कूलर चला सकते है |
Q. कूलर चलाने पर मंथली बिल कितना आता है?
250 वाट का कूलर रोजाना 10 घंटे चलाने पर लगभग रु.500-600 बिल आता है |
Q. सबसे अच्छा कूलर कौन-सा होता है ?
बड़े कमरे के लिए डेजर्ट कूलर और छोटे कमरे के लिए टावर या कलर बेहतर होता है |
निष्कर्ष
कूलर एक किफायती और बिजली बचाने वाला उपकरण है | आमतौर पर कूलर की वाट क्षमता 200 से 400 वाट के बीच होती है | छोटे कमरे के लिए 150-200 वाट और बड़े कमरे या हॉल के लिए 400-500 वाट का कूलर काफी होता है | सही वाट क्षमता का कूलर चुनने से बिजली का बिल भी कम आएगा और ठंडी हवा का मजा भी आएगा
1 thought on “कूलर कितने वाट का होता है?”