1 किलोवाट बिजली कनेक्शन में क्या-क्या चला सकते है?

आज के समय में बिजली हमारी जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है | घर हो या दुकान,ऑफिस हो या गाँव की छोटी दुकान हर जगह बिजली जरुरत होती है | लेकिन लोगो के मन में हमेशा एक सवाल रहता है की 1 किलोवाट बिजली कनेक्शन में क्या-क्या चला सकते है | साथ ही 1 किलोवाट बिजली कनेक्शन की क्षमता कितनी होती है |

इस ब्लॉग में हम समझेंगे की 1 किलोवाट बिजली कनेक्शन क्या होता है और इसमें कौन-कौन से बिजली उपकरण चला सकते है |

1 किलोवाट बिजली कनेक्शन क्या होता है?

1 किलोवाट का मतलब है 1000 वाट की कुल लोड कैपेसिटी |

  • अगर आपके घर में किसी उपकरण की पावर खपत 100 वाट है,तो ऐसे 10 उपकरण आप एक साथ चला सकते है |
  • 1 किलोवाट कनेक्शन छोटे घरों,किराए के कमरों,ग्रामीण इलाकों और दुकानों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है |

गणना का फार्मूला:

1 किलोवाट=किसी उपकरण का लोड /1000

उदाहरण:-1 पंखा=75 वाट,1 LED बल्ब=10 वाट,1 टीवी=150 वाट,1 फ्रिज=200 वाट

अगर ये सभी एक साथ चल रहे है तो कुल खपत 435 वाट होगी,यानी 1 किलोवाट कनेक्शन में आराम से आ जाएगी |

1 किलोवाट कनेक्शन में कौन-कौन से घरेलू उपकरण चला सकते है?

1 किलोवाट कनेक्शन नार्मल घरेलू उपयोग के लिए काफी होता है | इससे आप निचे दिए गए उपकरण आसानी से चला सकते है :

  • 5-6 पंखे
  • 8-10 LED बल्ब
  • 1 LED टीवी
  • 1 छोटा फ्रिज(200-250 वाट)
  • 1 लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर
  • मोबाइल चार्जर

कुल मिलाकर ,1 किलोवाट कनेक्शन छोटे परिवार या अकेले रहने वाले व्यक्ति के लिए काफी है |

1 किलोवाट लोड पर बिजली खपत की गणना कैसे करें?

अक्सर लोगो को ये पता नहीं होता है की 1 किलोवाट का मतलब सिर्फ लोड होता है न की बिजली बिल |

अगर कोई उपकरण 500 वाट का है और उसे 2 घंटे तक चलाया जाए तो खपत होगी:

500*2/1000=1 यूनिट

इसी तरह अगर आप 1 किलोवाट लोड से 1 घंटे तक सभी उपकरण चलते हैं तो खपत 1 यूनिट बिजली |

क्या 1 किलोवाट कनेक्शन छोटे दुकानों और दफ्तरों के लिए पर्याप्त है?

छोटे दुकानदारों या दफ्तरों में आमतौर पर यही लोड यूज़ होता है?

  • 2-3 ट्यूब लाइट
  • 1 लैपटॉप/कंप्यूटर
  • 1 प्रिंटर
  • 1 छोटा फ्रिज

यानि 1 किलोवाट कनेक्शन से छोटी किराना दुकान,साईबर कैफे,मोबाइल शॉप,ब्यूटी पार्लर आदि आराम से चला सकते है |

1 किलोवाट बिजली कनेक्शन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें |

ओवरलोडिंग से बचने के लिए हमेशा 70-80% क्षमता ही उपयोग करें |

घर या दुकान में कितने उपकरण एक साथ चलेंगे,उसका अनुमान पहले लगाए |

बड़े उपकरण(AC,गीजर,वाशिंग मशीन) इस्तेमाल करने की योजना हो तो 1 किलोवाट पर्याप्त नहीं होगा |

1 किलोवाट बिजली कनेक्शन में कौन-कौन से उपकरण एक साथ नहीं चला सकते है?

1 किलोवाट कनेक्शन में ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण चलाना संभव नहीं होता,जैसे:-

  • एयर कंडीशन(AC)-1 टन AC लगभग 1200-1500 वाट लेता है |
  • गीजर-2000 वाट या उससे अधिक |
  • बड़ी वाशिंग मशीन-1200 वाट |
  • माइक्रोवेव-1000-1500 वाट

अगर इन्हें चलाना जरुरी हो तो 2-3 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेना पड़ेगा |

1 किलोवाट कनेक्शन पर AC और गीजर क्यों नहीं चला पते है?

AC और गीजर दोनों ही हाई पॉवर उपकरण है |

  • 1 टन AC-1200-1500 वाट
  • गीजर=2000 वाट

इसलिए अगर आप इन्हें 1 किलोवाट कनेक्शन पर चलाने की कोशिश करेंगे,तो मीटर ट्रिप कर सकता है या ओवरलोड चार्ज पेनाल्टी लगेगा |

1 किलोवाट बिजली कनेक्शन की मासिक बिजली बिल का अनुमान

मान लीजिये आपने 1 किलोवाट का लोड 6 घंटे चलाया:

1 KW*6 घंटे*30 दिन =180 यूनिट/माह

अगर बिजली का रेट रु.7 प्रति यूनिट है,तो मासिक बिल होगा:

180*7=रु.1260/-

यानि बिल आपकी खपत पर निर्भर करता है,न की सिर्फ कनेक्शन पर |

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1 किलोवाट कनेक्शन का उपयोग में अंतर

शहरी क्षेत्र :-शहरों में लोग AC,गीजर,बड़े फ्रिज का उपयोग करते हैं,इसलिए 1 किलोवाट कनेक्शन अक्सर काफी नहीं होता है |

ग्रामीण क्षेत्र:-आमतौर पर 1 KW का कनेक्शन काफी होता है क्योंकि वहा पंखें,बल्ब और टीवी जैसे बेसिक उपकरण ही चलते है |

भविष्य में लोड बढ़ाने की जरुरत पड़ने पर क्या करें?

अगर आपको लगता है की आगे चलकर AC,गीजर या अन्य बड़े उपकरण इस्तेमाल होंगें तो:

मीटर और वायरिंग की क्षमता भी उसी हिसाब से अपग्रेड करनी होती है |

अपने बिजली विभाग (डिस्कॉम ) से लोड बढ़ाने हेतु आवेदन करें |

1 किलोवाट से सीधे 2 किलोवाट या 3 किलोवाट कनेक्शन लिया जा सकता है |

निष्कर्ष

1 किलोवाट बिजली कनेक्शन छोटे घर,किराए का कमरा,ग्रामीण परिवार या छोटे दुकानों के लिए एकदम सही है | इसमे पंखें,बल्ब,टीवी,छोटा फ्रिज और कंप्यूटर जैसे उपकरण आसानी से चल सकते है | लेकिन अगर आपको AC,गीजर या बड़ी वाशिंग मशीन चलानी है तो यह काफी नहीं होगा |

ऐसे में बेहतर होगा की आप शुरूआत से ही 2 किलोवाट या 3 किलोवाट का कनेक्शन लें | याद रखें, कनेक्शन का चुनाव हमेशा आपकी बिजली खपत और जरुरत पर निर्भर करता है

1 thought on “1 किलोवाट बिजली कनेक्शन में क्या-क्या चला सकते है?”

Leave a Comment